Benefits of green tea.
नमस्कार दोस्तों, आज हम ग्रीन टी के बारे में चर्चा करेंगे की ग्रीन टी कैसे बनाई जाती है। किस प्रकार लेना उचित है। दिन मेंं कितनी बार हमें ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए और ग्रीन टी के क्या क्या चमत्कारी फायदे होते हैं तो आइए जानते हैं ग्रीन टी के बारे में।
ग्रीन टी कैसे बनाएं-
मार्केट में बहुत तरीके की ग्रीन टी उपलब्ध है। आप कोई भी ले सकते हैं। ग्रीन टी बनानेेे के लिए हमें सबसे पहले एक या 2 कप पानी लेकर गैस पर उबा लेंगे फिर उसमें ग्रीन टी डालकर कुछ समय 4 से 5 मिनट के लिए ढककर रख देंगे। अब हम ग्रीन टी को कप में निकाल लेंगे। याद रहे ग्रीन टी बहुत ज्यादा कड़वी होती है। आप इसे ऐसे पीना चाहतेे हैं तो अच्छा है। इस में चीनी का प्रयोग नहीं होता है। आप इसमें एक चम्मच शहद का प्रयोग कर सकतेे हैं या 1 नींबूू भी डालकर ले सकते हैं। अब आपकी ग्रीन टी तैयार है।आप इसका सेवन कर सकते हैं।
ग्रीन टी का सेवन दिन में कितनी बार करें-
कई लोग 1 दिन में कई बार इसका सेवन करते हैं, जो कि ठीक नहीं है। ग्रीन टी का सही तरीके से फायदा लेने के लिए दिन में इसका ज्यादा से ज्यादा दो बार ही सेेवन करना उचित है।
ग्रीन टी के क्या फायदे हैं-
ग्रीन टी के अनेक फायदे हैं। ग्रीन टी के अंदर बहुत अधिक मात्राा में एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाया जाता है और ग्रीन टी में विटामिन सी पाया जाता है। ग्रीन टी के अंदर एंटीऑक्सीडेंट हमारेेेे शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है।
ग्रीन टी का सेवन हर उम्र के लोग कर सकते हैं
ग्रीन टी कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
ग्रीन टी डायबिटीज के मरीजों के लिए एक वरदान जैसा है। डायबिटीज के मरीजोंं को इसका सेवन अवश्य करना चाहिए।
ग्रीन टी को एंटी कैंसर के नाम से भी जाना जाता है, ग्रीन टी एंटी कैंसर कारक होने के कारण शरीर को कैंसर कारकों से बचाती है।
ग्रीन टी शरीर को फिट रखती है।
ग्रीन टी के कारण मोटापा, वसा कम किया जा सकता है।
ग्रीन टी के नियमित सेवन से वजन कम किया जा सकता है।
ग्रीन टी के सेवन से हॉर्ट संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं।
ग्रीन टी का सेवन करने से blood pressure नियंत्रित रहता है अर्थात ग्रीन टी ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में सहायक है।
ग्रीन टी का सेवन करने से बाल सुंदर रहते हैं।
ग्रीन टी पीने से मुंह के सभी बैक्टीरिया खत्म होते हैं जिससे मुंह में बदबू जैसी समस्या नहीं आती है।
ग्रीन टी शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ानेे में सक्षम है।
ग्रीन टी का सेवन करने से चेहरे पर चमक आती है।
ग्रीन टी के सेवन से थकान दूर होती है और शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है। ग्रीन टी को उबालकर बालों में लगाने से बालों में चमक आती है, ग्रीन टी बालों केे लिए एक कंडीशनर के रूप में काम करता है।
ग्रीन टी को पीने का सही समय क्या है-
ग्रीन टी को सुबह नाश्ते के समय में पिया जा सकता है, दोपहर के भोजन के आधे घंटे बाद पिया जा सकता है। जिमनास्टिक होते हैं वह एक्सरसाइज करने के आधे घंटे पहले ग्रीन टी का सेवन करते हैं।
याद रहे ग्रीन टी का सेवन कभी भी देर रात नहीं करना चाहिए इससे अनिद्रा की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
विश्व में सबसे अधिक ग्रीन टी का उपयोग जापान में किया जाता है।
आप लोगों को ग्रीन टी पर हमारी यह पोस्ट कैसी लगी हमें कमेंट करकेे जरूर बतााएं और इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। क्योंकि हम आपकेेे लिए हेल्थ संबंधी आर्टिकल्स लेकर आते रहते हैंं। धन्यवाद।
No comments:
Post a Comment