This site is News, Study Materials, Current affairs, Indian Constitution, Political Science, Science, Health tips, Cricket news, celebrity news, and many other news and interesting facts also.

LightBlog

Breaking

Showing posts with label Health. Show all posts
Showing posts with label Health. Show all posts

Saturday, 5 October 2019

October 05, 2019

Bad food products for health in hindi

स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हेल्थ फूड्स -

आजकल मार्केट में बहुत से हेल्थ फूड्स बिक रहे हैं। जो लोग बड़े चाव से खरीदते हैं और उनका सेवन करते हैं। हम आपको बता दें की बाजार में उपलब्ध हेल्थ फूड्स सेहत के लिए अत्यधिक हानिकारक साबित हो सकते हैं। इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको केवल उन हेल्थ फूड्स के बारे में बताएंगे जो आपको अपने जीवन में कभी भी नहीं खाने चाहिए।
                 
Bad food products

              क्या आपको पता है कि जो भी तथाकथित पौष्टिक खाद्य पदार्थ आप प्रतिदिन खातें हैं वे वास्तव में पौष्टिक नहीं हैं? हम आपको ऐसे पौष्टिक पदार्थों के बारे में बताएंगे जिनका सेवन आपको कदापि नहीं करना चाहिए क्योंकि ये स्वास्थ्य को लाभ से ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं।
            हम उस दौर में जी रहें हैं जहां खाना हमें जल्द से जल्द चाहिए। हमारी दैनिक डाइट की सबसे ज्यादा भरपाई प्री-पैक्ड फूड करता है। हम सब प्रोसेस्ड क्विक फूड पर निर्भर हो गए हैं, जो हमें घर में बने खानों से दूर कर रहा है। फिर भी कुछ लोग इस विषय पर बहस कर सकते हैं कि पैक्ड भोज्य पदार्थ आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं और ये स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं। इनमें एक बात जो हम पूरी तरह से अनदेखा कर देते हैं वह है पोषक मान। एक बार जब आप तथाकथित पौष्टिक खाद्य पदार्थ का पौष्टिकता के आधार पर विश्लेषण करने लगेंगे तब आपको समझ आएगा कि ये आपके स्वास्थ्य के लिए और financially भी कितना नुकसानदायक है।

          आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही मार्केट में उपलब्ध हेल्थ फूड्स की जानकारी लेकर आए हैं। यह देखते हैं कौन-कौन से वे फूड product हैं -
           
कृत्रिम स्वीटनर्स - 
                           कृत्रिम स्वीटनर बहुत ही नुकसानदायक फूड प्रोडक्ट है। अगर आप सोचते हैं कि रेगुलर चीनी को कृत्रिम स्वीटनर से बदल कर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख रहें हैं तो आप अपने जीवन में मुसीबत को गले लगा रहे हैं। कृत्रिम स्वीटनर्स स्वास्थ्य पर सबसे बड़ा खतरा है जो कृत्रिम निर्माता द्वारा फैलाया जा रहा है। वे आपकी दैनिक चीनी की जगह ऐस्पार्टेम या सुक्रैलोज़ का इस्तेमाल करते हैं। ये कृत्रिम स्वीटनर्स न्युरोलॉजिकल डैमेज, जठरांत्र और अंत: स्रावी प्रक्रिया को खराब कर देते हैं। इन पर निर्भर रहने के बजाए, आप अपने डाइट से चीनी को पूरी तरह से हटा दें। 

मल्टीग्रेन आटा - 
                         आजकल बहुत से लोग मल्टीग्रेन आटे का अधिक सेवन करते हैं। क्या आप जानते हैं पैक्ड मल्टीग्रेन आटा घरेलू नाम हो गया है और ये बाज़ार में भिन्न-भिन्न प्रकार में उलब्ध है। लेकिन इनमें ज्यादातर मल्टीग्रेन नहीं होते हैं जैसा कि वे दावा करते हैं। यह हमेशा सलाह दी जाती है कि पैकेट पर लिखे तत्वों को ध्यान से पढ़ें। इसमें संपूर्ण व्हीट सबसे ऊपर प्रमुख तत्व के रूप में होना चाहिए और इसके बाद ही दूसरे तत्व होने चाहिए। अगर ऐसा नहीं है तो आप समझ लीजिए कि आपको साधारण आटे का मिश्रण दिया जा रहा है जो कि स्वास्थ्य के लिए लाभदायक नहीं है। घर पर बना मल्टीग्रेन आटा ज्यादा स्वास्थ्यकर होता है और बाजार में उपलब्ध आटों से सस्ता भी तो आज से ही बाजार से उपलब्ध मल्टीग्रेन आटे का त्याग करें।

मार्जरीन - 
                 क्या आपको पता है मार्जरीन भी बहुत ही नुकसानदायक फूड प्रोडक्ट है। बहुत लोग अपने रेगुलर बटर को इस भरोसे मार्जरीन से बदलना शुरू कर रहे हैं कि यह एक स्वास्थ्यकर विकल्प है। लेकिन एक बात जो वे नहीं जानते हैं वह यह है कि मार्जरीन हाइड्रोजनीकृत ट्रांस-फैट ऑइल से बना होता है जो स्वास्थ्य के लिए अस्वास्थ्यकर होता है। मार्जरीन के निरंतर सेवन से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है और शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली की प्रतिक्रिया को कम कर देता है। यह तथाकथित स्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थों में से एक है जिससे आपको बचना चाहिए।

माइक्रोवेवेबल पॉपकॉर्न - 
                                    पॉपकॉर्न सभी खाते हैं परंतु माइक्रोवेवेबल पॉपकॉर्न शरीर के लिए अत्यधिक हानिकारक साबित हो सकते हैं। अपनी पसंदीदा मूवी देखते हुए पॉपकॉर्न चबाना अपनी भूख को शांत करने के लिए बेहतरीन उपाय लगता है, पर क्या यह स्वास्थ्यकर है? माईक्रोवेवेबल पॉपकॉर्न जिस पर हम बहुत अधिक भरोसा करते हैं वे जेनीटिकली मॉडीफाइड कॉर्न केर्नेल्स है जो नमक और प्रिज़रवेटिव्स से प्रॉसेस्ड होते हैं। इनका स्वाद अच्छा होता है पर इनमें उच्च स्तर के सोडियम होते हैं। एक रसायण जिसे डायसेटल कहते हैं माईक्रोवेवेबल पॉपकॉर्न में पाया जाता है जोकि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। और हां यह ना भूलें की इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए इसमें नुकसानदायक बटर और कृत्रिम सामग्री मिलाते हैं।

बाजार में उपलब्ध फ्रूट जूस पैकेट - 
                                                  बाजार में उपलब्ध फ्रूट जूस के पैकेट भी स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक हानिकारक साबित हो सकते हैं। सभी पैक्ड फ्रूट जूस में शुगर और प्रिज़रवेटिव्स अधिक मात्रा में मिलाए जाते हैं जिसकी वजह से इसका स्वाद बढ़ जाता है और इसकी लाइफ भी बढ़ जाती है। ये आपकी सेहत और जेब दोनो के लिए ठीक नहीं है। इसलिए इस तरह के जूस पीने से अच्छा है आप संपूर्ण फल पर ध्यान केंद्रीत करें। फलों के फायदों की तुलना किसी भी विकल्प के साथ नहीं की जा सकती है। इस प्रकार ना सिर्फ आप जूस के स्वाद का लुफ्त उठाएंगे बल्कि इनमें होने वाले पौष्टिक तत्वों का लाभ भी लेंगे।

फ्रोजन मांस - 
                      बर्गर के लिए फ्रोज़ेन चिकेन पैटीज या कोर्मा के लिए मीट बॉल खरीदने से आपके किचन का काम भले ही कम हो जाता है पर इसकी वजह से आपकी डाइट में प्रिज़रवेटिव्स तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है। फैक्टरी में बनाये गये फ्रोज़ेन मीट और मील्स में बहुत अधिक प्रिज़रवेटिव्स, हाइड्रोजिनेटेड ऑइल्स और दूसरी कृत्रिम सामग्रियां मिलायी जाती हैं जोकि सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। इसलिए फ्रोज़ेन मीट की जगह आप ताज़ा मीट लाएं और घर पर ही रेफ्रिजरेट कर लें।

मिक्स आईस टी - 
                           आजकल सभी लोग मिक्स आई टी पीने के शौकीन होते हैं। आपकी प्यास को बुझाने वाला आईस टी मिक्स पॉउडर, रेगूलर कोला के कैन की तरह अस्वास्थ्यकर होता है। ये चीनी से भरा होता है जो की उच्च फ्रक्टोज़ कॉर्न सिरप, प्रोसेस्ड शुगर और कृत्रिम फ्लेवर्स से आता है जो कि आपके शरीर के लिए ठीक नहीं है। घर पर ही आईस टी बनाना बेहतर होता है और इसका ताज़ा और अपनी पसंदीदा समर ड्रिंक का हेल्दी वर्जन का लुप्त उठाने के लिए इसे रेफ्रिजरेट करें।
                   अब आप जान गएं होंगे कि कौन से हेल्दी फूड्स आपकी दैनिक डाइट में सबसे ज्यादा योगदान करते हैं, आशा करते हैं कि आप हेल्दी खाना खाएंगे और जब आप दैनिक राशन लाने जाएं तो बेहतर विकल्प पसंद करेंगें।
       
            अगर आप आज से ही इन फूड प्रोडक्ट्स को अवॉइड करते हैं तो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होगा। आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा आप हमें कमेंट करके अवश्य बताएं और इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा अपने दोस्तों में शेयर करें जिससे उनको भी यह जानकारी प्राप्त हो सके।
          

Tuesday, 29 January 2019

January 29, 2019

Benifits of green tea

Benefits of green tea.

             नमस्कार दोस्तों, आज हम ग्रीन टी के बारे में चर्चा करेंगे की ग्रीन टी कैसे बनाई जाती है। किस प्रकार लेना उचित है। दिन मेंं कितनी बार हमें ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए और ग्रीन टी के क्या क्या चमत्कारी फायदे होते हैं तो आइए जानते हैं ग्रीन टी के बारे में।
                                               
Benifits of green tea, Benifits of green tea in hindi
Benifits of green tea

  ग्रीन टी कैसे बनाएं-


         मार्केट में बहुत तरीके की ग्रीन टी उपलब्ध है। आप कोई भी ले सकते हैं। ग्रीन टी बनानेेे के लिए हमें सबसे पहले एक या 2 कप पानी लेकर गैस पर उबा लेंगे फिर उसमें ग्रीन टी डालकर कुछ समय 4 से 5 मिनट के लिए ढककर रख देंगे। अब हम ग्रीन टी को कप में निकाल लेंगे। याद रहे ग्रीन टी बहुत ज्यादा कड़वी होती है। आप इसे ऐसे पीना चाहतेे हैं तो अच्छा है। इस में चीनी का प्रयोग नहीं होता है। आप इसमें एक चम्मच शहद का प्रयोग कर सकतेे हैं या 1 नींबूू भी डालकर ले सकते हैं। अब आपकी ग्रीन टी तैयार है।आप इसका सेवन कर सकते हैं।

  ग्रीन टी का सेवन दिन में कितनी बार करें-


       कई लोग 1 दिन में कई बार इसका सेवन करते हैं, जो कि ठीक नहीं है। ग्रीन टी का सही तरीके से फायदा लेने के लिए दिन में इसका ज्यादा से ज्यादा दो बार ही सेेवन करना उचित है।

  ग्रीन टी के क्या फायदे हैं-


       ग्रीन टी के अनेक फायदे हैं। ग्रीन टी के अंदर बहुत अधिक मात्राा में एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाया जाता है और ग्रीन टी में विटामिन सी पाया जाता है। ग्रीन टी के अंदर एंटीऑक्सीडेंट हमारेेेे शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है।
    ग्रीन टी का सेवन हर उम्र के लोग कर सकते हैं
    ग्रीन टी कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
    ग्रीन टी डायबिटीज के मरीजों के लिए एक वरदान जैसा है। डायबिटीज के मरीजोंं को इसका सेवन अवश्य करना चाहिए।
   ग्रीन टी को एंटी कैंसर के नाम से भी जाना जाता है, ग्रीन टी एंटी कैंसर कारक होने के कारण शरीर को कैंसर कारकों से बचाती है।
   ग्रीन टी शरीर को फिट रखती है।
   ग्रीन टी के कारण मोटापा, वसा कम किया जा सकता है।
   ग्रीन टी के नियमित सेवन से वजन कम किया जा सकता है।
   ग्रीन टी के सेवन से हॉर्ट संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं।
   ग्रीन टी का सेवन करने से blood pressure नियंत्रित रहता है अर्थात ग्रीन टी ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में सहायक है।
   ग्रीन टी का सेवन करने से बाल सुंदर रहते हैं।
   ग्रीन टी पीने से मुंह के सभी बैक्टीरिया खत्म होते हैं जिससे मुंह में बदबू जैसी समस्या नहीं आती है।
   ग्रीन टी शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ानेे में सक्षम है।
   ग्रीन टी का सेवन करने से चेहरे पर चमक आती है।
   ग्रीन टी के सेवन से थकान दूर होती है और शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है। ग्रीन टी को उबालकर बालों में लगाने से बालों में चमक आती है, ग्रीन टी बालों केे लिए एक कंडीशनर के रूप में काम करता है।

    ग्रीन टी को पीने का सही समय क्या है-


                 ग्रीन टी को सुबह नाश्ते के समय में पिया जा सकता है, दोपहर के भोजन के आधे घंटे बाद पिया जा सकता है। जिमनास्टिक होते हैं वह एक्सरसाइज करने के आधे घंटे पहले ग्रीन टी का सेवन करते हैं।
         याद रहे ग्रीन टी का सेवन कभी भी देर रात नहीं करना चाहिए इससे अनिद्रा की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
         विश्व में सबसे अधिक ग्रीन टी का उपयोग जापान में किया जाता है।

          आप लोगों को ग्रीन टी पर हमारी यह पोस्ट कैसी लगी हमें कमेंट करकेे जरूर बतााएं और इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। क्योंकि हम आपकेेे लिए हेल्थ संबंधी आर्टिकल्स लेकर आते रहते हैंं। धन्यवाद।
          

Tuesday, 15 January 2019

January 15, 2019

Overcome Depression

How Overcome Depression


नमस्कार! दोस्तों आज हम डिप्रेशन के बारे में बात करेंगे। डिप्रेशन के हिंदी में कई अर्थ निकलते हैं जैसे निराशा, आघात, उदासी आदि है। आज भारत में लगभग 1 करोड़ की जनसंख्या डिप्रेशन से पीड़ित हैं जिनमें से आधी संख्या युवाओं की है। डिप्रेशन के कारण आज लोग अपना मानसिक संतुलन खो देते हैं जिसके कारण वो कई बार गलत कदम उठा लेते हैं जो कि इसका समाधान नहीं है।

                 

डिप्रेशन पहचानने के लक्षण

      डिप्रेशन वाले प्राणी को डिप्रेशन के कई तरीकों से पहचाना जा सकता है। 1. डिप्रेशन वाला व्यक्ति दुखी, अकेला और खाली खाली रहता है।
2. डिप्रेशन वाला व्यक्ति शक्तिहीन हो जाता है वह थका
थका सा रहता है।
3. उसका हर काम से मन उठ जाता है और उसकी रुचि खत्म हो जाती है।
4.  उसको साफ-साफ सोचने में कठिनाई होती है, फैसला लेने में दिक्कत होती हैं, आत्मविश्वास की कमी होती है।
5. याददाश्त खत्म होने लगती है।
6. हारा हुआ मानकर बहुत बुरा महसूस करना।
7. चिल्लाना, भड़कना और बहुत ज्यादा गुस्सा करना।
8. आराम ना करना, कुछ सोचते रहना।
9. पूरी नींद नहीं लेना।
10. बार बार आत्महत्या के विचार आना।

           
                 

डिप्रेशन से कैसे निकले ?

        डिप्रेशन से हर कोई निकल सकता है अगर हम निकलना चाहे तो जरूर निकल सकते हैं। इस संसार मैं कुछ भी असंभव नहीं है। डिप्रेशन से निकलने के कुछ तरीके हम बताने जा रहे हैं।
1. डिप्रेशन से बचने के लिए नियमित रूप से पूरी नींद लेनी चाहिए।
2. नियमित रूप से शारीरिक व्यायाम करें, योगा करें और मन को स्वस्थ रखें।
3. आशावादी बनें निराशावादी नहीं।
4. फल खाएं, शुद्ध स्वास्थ्यवर्धक भोजन करें।
5. सकारात्मक सोच रखें।
6. अपनी समस्याओं को घर वालों को बताएं, अपने से बड़ों से इसके बारे में बात करें।
7. बाहर घूमने जाएं, फिल्म देखें, गानेेे सुने, किताबें पढ़ें।
8. प्रार्थना करें, पूजा पाठ में मन लगाएं।
9. आउटडोर गेम खेल सकते हैं।
10. ज्यादा गंभीर स्थिति में डॉक्टर के पास जाएं और नियमित रूप से डॉक्टर के निर्देशों का पालन करेें।
11. मन में उचित विचार रखें।

            ‌‌‌    

Wrong thing >  I can't do it 

Right thing > I can do it

            आप इस जीवन में  ऐसा कुछ भी नहीं जो आप नहीं कर सकते अगर आपके मन में  दृढ़ संकल्प हो तो आप सब कुछ  कर सकते हैं।

             दोस्तों आपको हमारी पोस्ट कैसी लगी अगर आप हमें फॉलो करना चाहते हैं तो आप हमें गूगल प्लस पर भी फॉलो कर सकते हैं। आप हमें कमेंट भी कर सकते हैं और आप चाहते हैं की हम आपके लिए ऐसी ही हेल्थ संबन्धित  पोस्ट लेकर आते रहें  तो शेेयर करें ज्यादा से ज्यादा लोगों  को ये जानकारी मिल सके। आप सभी को धन्यवाद।

Friday, 11 January 2019

January 11, 2019

Weight loss hindi tricks

Without exercise fast weight loss tricks in Hindi.

 नमस्कार ! दोस्तों आज कि इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में हम हमारी सेहत का ख्याल नहीं रख पाते हैं। हमारे पास व्यायाम कर ने का भी समय नहीं है और न ही हम अपने खान पान का ध्यान रखते हैं। कारणवश हमारे शरीर का वज़न बढ़ता ही जाता है और हमारा शरीर कई बिमारियों का शिकार हो जाता है। आज दुनिया में हर 3 में से 1 इंसान अपने बढ़ते वजन के कारण परेशान हैं।

         आज हम आपको बगैर व्यायाम के बढ़ते वजन को नियंत्रित और कम करने के लिए कुछ उपाय बताने जा रहे हैं।    

Weight loss Hindi tricks
Weight loss Hindi tricks
        

क्या नहीं करें ?

      कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है इसलिए यहां पर भी
कुछ ऐसा ही है तो सबसे पहले रात में देर रात तक नहीं जागे, 
जंक फ़ूड से परहेज़ करें, वसा वाली वस्तुओं से दूर रहें, मिठाई से 
दूर रहें, सफेद चावल ना खाएं, तली हुई चीजें न खाएं, मांस नहीं खाएं, दोपहर में भोजन के बाद ज्यादा देर तक ना सोये और सबसे महत्वपूर्ण बात आप भोजन कर ने के बाद तुरंत पानी नहीं पीयें।


Weight loss hindi tricks
Weight loss


क्या करना चाहिए ?

         आप को रोज़ कम से कम 8 घंटे तक नींद लेनी चाहिए और रात में हो सके तो जल्दी सोने की आदत डालें और सुबह जल्दी उठें, खाने में सलाद लें, खाने से पहले 1 या 2 गिलास पानी अवश्य पिएं। खाने में हरी सब्जियों को शामिल करेें, आप नारीयल का पानी भी पी सकते हैं इसमें शुगर की मात्रा कम पाई जाती है, एक कप green tea लें, सुबह के नाश्ते में ताज़ा फल अवश्य लें, खाने में रोज़ कोई भी दाल ज़रूर लेवें दाल में प्रोटीन अत्यधिक मात्रा में पाया जाता है।Brown rice लेंवें।
    अगर आप इस पोस्ट Weight loss Hindi tricks को रोज फॉलो करेंगे तो आप अवश्य ही अपना वजन 15 दिन में कम करने में अवश्य ही सफल होंगे।
   अगर दोस्तों आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं और आप हमारे को फॉलो भी कर सकते हैं। हम आपके लिए ऐसी ही हेल्थ संबंधी पोस्ट लेकर आते रहेंगे आपका धन्यवाद।